बांका: बड़ी खौजड़ी गांव में चोरों ने सुने घर से ढाई लाख से ज्यादा की संपत्ति चुराई, मामला थाने में दर्ज
Banka, Banka | Apr 9, 2026 बड़ी खौजड़ी गांव में दिलखुश झा के घर सुना पाकर चोरों ने ताला तोड़कर उसके घर से ढाई लाख से भी ज्यादा की कीमती संपत्ति चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि केयरटेकर के रूप में गांव के ही हरिवोल ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई थी। घटना को लेकर पीड़ित परिजनों ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे बताया कि चोरी की घटना के लिखित शिकायत थाना में दर्ज कर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।