मदनपुर: एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन से चुनावी सरगर्मी तेज, मदनपुर के NDA कार्यकर्ताओं में उत्साह
बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सहित एनडीए समर्थित सभी विधान परिषद प्रत्याशियों ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और NDA कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी प्रत्याशियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी।