देहरादून: बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर उत्तराखंड में वन विभाग हुआ अलर्ट
बर्ड फ्लू के संभावित खतरे के मद्देनजर उत्तराखंड में भी वन विभाग अलर्ट हो गया है. वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सेंटर जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया से गाइडलाइन जारी की गई थी। उसी के हिसाब से उत्तराखंड में भी एसओपी जारी की गई है चाहे वह जू हो पार्क हो या फिर प्रोटेक्शन एरिया हो वहां पर जो भी हम खाना जानवरों को देते हैं वह फ्रेश मिट ही होना चाहिए।