हुज़ूर: एमपी के 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, सतना में पानी गिरा, सिवनी में बिजली गिरने से दो की मौत
Huzur, Bhopal | Apr 4, 2026 साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और टर्फ से बना स्ट्रगसिस्टम मध्य प्रदेश को घेरे हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले24 घंटे में भोपाल-ग्वालियर समेत 45 जिलों में तेज आंधीचलने और बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग केअनुसार, प्रदेश के बीचों बीच से एक टर्फ गुजर रही है, जबकि दूसरी टर्फ ऊपरी हिस्से में सक्रिय है।