चूरू: कोतवाली पुलिस ने हादसों पर लगाम लगाने के लिए सख्ती दिखाई, नशे में वाहन चला रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, वाहन किया ज़ब्त
Churu, Churu | Nov 4, 2025 चूरू जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बाद कोतवाली पुलिस अब एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। कोतवाली थाना पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके वाहन को जप्त कर लिया। अब पुलिस ऐसे शराबी वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करवाने की भी कार्यवाही कर सकेगी।