चूरू: एनएच 52 पर झंकार होटल के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल
Churu, Churu | Nov 4, 2025 चूरू के एनएच 52 पर होटल झंकार के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 62 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद रास्ते से गुजर रहे युसूफ ने बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जिससे बुजुर्ग की जान बच पायी। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने घायल बुजुर्ग का तुरन्त ईलाज किया।