चूरू: चूरू के RGHS घोटाले में कोतवाली पुलिस ने शिवम ड्रग्स के कम्प्यूटर ऑपरेटर को किया गिरफ्तार, CMHO ने दर्ज करवाया था मुकदमा
Churu, Churu | Nov 4, 2025 राजस्थान सरकार की आरजीएचएस योजना में लाखों रुपये के कथित घोटाले मामले में चूरू की कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को पहली गिरफ्तारी कर ली है। कोतवाली पुलिस ने रतननगर निवासी जितेंद्र स्वामी को गिरफ्तार किया है। जितेंद्र स्वामी चूरू के शिवम आयुर्वेदिक ड्रग्स में कम्प्यूटर ऑपरेटर है।