लूणकरणसर नगरपालिका द्वारा गुरुवार को कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई मुख्य बाजार रोड, कालू रोड तथा भ्रमण चिकित्सालय की ओर जाने वाली गली में की गई। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी शक्ति सिंह पुलिस जाब्ते के साथ नगरपालिका कार्मिकों को लेकर मौके पर पहुंचे और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।