मगरलोड: धमतरी के आईटीआई में 60 युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण, सोलर और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में मिलेगा व्यावहारिक अनुभव
आईटीआई मेघा, धमतरी और सद्भाव रिन्यूएबल्स के बीच हुआ एमओयू। 60 प्रशिक्षणार्थियों को 150-150 घंटे ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग, खासकर इलेक्ट्रिशियन और सोलर टेक्नीशियन ट्रेड में। उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक स्किल विकसित करने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना। जिला अधिकारियों ने इस पहल का समर्थन किया।