उरई: गोहन थाना क्षेत्र में एक महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या, राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराया गया पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | May 30, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक महिला के परिजनों में मामले की जानकारी देते हुए बताया, महिला अपने मायके आई हुई थी और परिवार से विवाद के बाद महिला ने खुद को बाथरूम में बंद किया और महिला ने खुद को आग लगा दी जिससे वह बुरी तरह जल गई, वहीं डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।