उचकागांव: ऊंचकागांव प्रखंड के जगरनाथा बाजार में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर।
ऊंचकागांव प्रखंड के जगरनाथा बाजार में जिला प्रशासन के निर्देश पर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए एक बड़ी कार्रवाई की गई। शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे बुलडोजर ने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, जगरनाथा बाजार में सड़क किनारे और सरकारी जमीन पर पिछले कई वर्षों से कुछ स्थानीय लोगों