खरगोन जिले की जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ठेंगचा/ठेमगांव शाखा में सामने आए 41 लाख 58 हजार रुपये के गबन मामले में जांच अब और तेज हो गई है। ताजा अपडेट के अनुसार बैंक प्रबंधन की शिकायत पर जेतापुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की डिजिटल पड़ताल के लिए साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है।