आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा प्रमुख चौराहों, परीक्षा केन्द्र मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए...
🔹 दिनांक 09.06.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती लिखित परीक्षा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
🔹 रावतपुर तिराहा, कल्याणपुर क्रासिंग, CNG पेट्रोल पम्प पनकी रोड, नमक फैक्ट्री चौराहा, मसवानपुर चौराहा, छपेड़ा पुलिया व गीतानगर चौराहा सहित प्रमुख परीक्षा मार्गों का निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।
🔹 परीक्षा अवधि में सुचारु एवं सुरक्षित यातायात संचालन, परीक्षा केन्द्रों के आसपास अवैध पार्किंग, अतिक्रमण एवं जाम की स्थिति रोकने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
🔹 अभ्यर्थियों के समयबद्ध आवागमन एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त यातायात पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए।
🔹 यातायात संचालन को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं निर्बाध बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
@Uppolice
@dgpup
@UPGovt
@upprpb
#UPPolice #PoliceRecruitment2025 #KanpurPolice #RecruitmentExam2025
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 9, 2026