चित्तौड़गढ़: मौसम में फिर बदलाव, कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से 13- 14 मार्च को मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना
चित्तौड़गढ़ मे आज बादल छाए रहने के साथ मौसम विभाग ने 13 और 14 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है । प्रदेश में बदलते मौसम का प्रभाव जिले में भी नजर आया। अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के कारण 13-14 मार्च को मेक गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार है।