चित्तौड़गढ़: जिला मुख्यालय सहित जिले के 9 पुलिस उप अधीक्षकों के तबादले, पाठक CO सीटी और हरगन RURAL डिप्टी होंगे
चित्तौड़गढ़ जिले के नौ पुलिस उपाधीक्षक भी इधर-उधर किए गए। इनमें जिला मुख्यालय के दोनों ही पुलिस उपाधीक्षक भी शामिल है। चित्तौड़गढ़ सिटी के डीवाईएसपी करण सिंह का ट्रांसफर संगरिया हनुमानगढ़ और ग्रामीण डिप्टी सचिन शर्मा को नीमराना, कोटपूतली लगाया गया। उनके स्थान पर सीओ सिटी तेज कुमार पाठक और ग्रामीण डिप्टी शिव प्रकाश हरगन लगाए गए हैं।