निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने तस्करों पर किया बड़ा वार, 5 क्विंटल डोडा चूरा पकड़ा, 2 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने शनिवार शाम 4 बजे बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु आहार की आड़ में ले जाया जा रहा पांच क्विंटल से ज्यादा अवैध डोडा चूरा जब्त किया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी बड़ी खेप पंजाब पहुंचाने की बात कबूल