अंधराठाढ़ी: कर्णपुर पंचायत के सिसौनी टोला में नवविवाहिता को जहर देकर हत्या, पति व ससुर सहित परिजन आरोपित
अंधराठाढ़ी प्रखंड के रूद्रपुर थाने के कर्णपुर पंचायत के सिसौनी गांव में संदिग्ध स्थिति में 19 वर्षीय नवविवाहिता की लाश मिली थी। मृतका की माँ ने पुत्री की जहर खिलाकर हत्या कर देने का आरोप मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है।