कासगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जियाउद्दीनपुर निवासी 25 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र रूपकिशोर की उसी के घर के सामने अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। नीरज पेशे से हलवाई था। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की छानबीन जारी है। उक्त घटना के संबंध में कासगंज ASP सुशील कुमार द्वारा दी गई बाइट।