बीकानेर: सुजानदेसर गोचर में 11 हजार खेजड़ी पौधों का रोपण, खेजड़ली उत्सव में पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प
बीकानेर वैचारिक जागरण मंच के तत्वावधान में सुजानदेसर में रविवार को खेजड़ली उत्सव के तहत 11 हजार खेजड़ी पौधों का सामूहिक रोपण किया गया। कार्यक्रम में 363 महिलाओं ने पारंपरिक नगाड़ों की मंगलध्वनि के बीच पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिले के 22 ब्लॉकों में सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं ने भी सामूहिक पौधारोपण अभियान चलाया। समारोह में पद्मश्