बंडा: बंडा तहसील कार्यालय में नहीं मिले अधिकारी, पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ परिसर में धरना पर बैठे
Banda, Sagar | Jun 24, 2026 बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ और महिलाओं के साथ तहसील कार्यालय बंडा पहुंचे। मौके पर कोई अधिकारी उपस्थित नहीं था । जिसके बाद पूर्व विधायक तरवर सिंह अपने समर्थकों और महिलाओं के साथ धरने पर बैठ गए।