बालाघाट: वारासिवनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूद के जाल में फंसाकर ज़मीनें हड़पने वाला गिरोह पकड़ा गया
जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित सूदखोरी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को ऊंचे ब्याज पर कर्ज देकर आर्थिक जाल में फंसाता था और उनसे एटीएम कार्ड, ब्लैंक चेक, स्टांप पेपर तथा जमीन के दस्तावेज अपने कब्जे में रखकर अवैध वसूली करता था। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने किया। पुलिस के अनुसार व