सैदपुर: व्यापारी संवाद कार्यक्रम में GST सुधारों और समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा, व्यापारियों ने अधिकारियों से पूछे सवाल
सैदपुर नगर के मेन रोड स्थित एक निजी मैरेज हाल में उत्तर प्रदेश राज्यकर (जीएसटी) विभाग द्वारा विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों को जीएसटी से जुड़े नवीन सुधारों की जानकारी दी तथा उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की।