डीग: डीग पुलिस का बड़ा अभियान: 114 ठिकानों पर दबिश देकर 57 अपराधियों पर की कार्रवाई
Deeg, Bharatpur | Apr 22, 2026 महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, भरतपुर एवं जिला पुलिस अधीक्षक डीग कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में बुधवार को डीग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, ईनामी बदमाशों एवं विभिन्न मुकदमों में वांछित अपराधियों के विरुद्ध एक विशेष एरिया डॉमीनेशन अभियान चलाया गया। इस एक दिवसीय अभियान से जहां आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा, वहीं अपराधियों में हड़कंप मच गया।