रामपुर: सोमवार को जिला अस्पताल में विश्व हृदय दिवस पर आयोजित की गई गोष्ठी
Rampur, Rampur | Sep 29, 2025 सोमवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह के निर्देशानुसार, विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी. सी. सक्सेना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। गोष्ठी में जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खान ने विश्व हृदय दिवस के इतिहास और उद्देश्य पर प्रकाश डाला।