रामपुर: सोमवार को शाहबाद गेट पर हयात हॉस्पिटल के निकट मोटरसाइकिल की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत
Rampur, Rampur | Sep 29, 2025 सोमवार को दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार शाहबाद गेट नादर बाग की मण्डय्या निवासी राजपाल का दस वर्षीय बच्चा जतिन अपने चाचा के साथ आ रहा था। हयात हॉस्पिटल के निकट तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में जतिन की मौत हो गई। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।