सोनाहातु: कोकर चौक के समीप बाइक में टक्कर होने के बाद युवक को चाकू मारकर किया घायल
रांची के कोकर चौक के समीप दो बाइक में टक्कर होने के विवाद में अपराधी ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल युवक सुमित सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में घायल युवक के पिता महेश्वर सिंह ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।