सोनाहातु: सोनाहातू की जिंतू पंचायत में 58 बच्चों को मिली साइकिल
सोनाहातू प्रखंड के जिंतू पंचायत सचिवालय में सरकार की उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत गुरुवार को 58 छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल बांटी गई। जिन विद्यार्थियों के बीच साइकिल बांटी गई उनमें मध्य विद्यालय हितजारा, मवि पोआदिरी, मवि जिंतू और मवि कुड़ियामू के विद्यार्थी शामिल हैं।