सोनाहातु: सोनाहातू में विधायक ने 24 स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण
प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में मंगलवार को विधायक सुदेश महतो ने मिडिल स्कूल बाजारटांड़ और कन्या मिडिल स्कूल सोनाहातू में 24 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया। ज्ञात हो यह साइकिल सत्र 2023-24 के छूटे हुए विद्यार्थियों को दी जा रही है। विधायक ने कहा कि सरकारी स्कूलों को बेहतर ढंग से बनाया जा रहा है।