मंदसौर: गो तस्करी रोकने की मांग के साथ विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, सुशासन भवन पर किया विरोध
मंदसौर में शुक्रवार सुबह विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बकरा ईद से पूर्व होने वाली कथित गो तस्करी के विरोध में यस चौराहा से वाहन रैली निकाली,कार्यकर्ता सुशासन भवन पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गो तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे,