बंशीधरनगर (नगर उंटारी): विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर, 21 यूनिट रक्त एकत्रित
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर श्री बंशीधर नगर के स्थानीय ट्रॉमा सेंटर में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 21 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी, रेड क्रॉस अध्यक्ष डॉ. सिद्धनाथ प्