इटावा: नाती की दवा लेकर लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, भरथना ऊसराहार रोड पर हुआ हादसा, मचा कोहराम
Etawah, Etawah | May 15, 2026 भरथना-ऊसराहार रोड पर भोली बंबा के पास गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध किसान की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपने दो वर्षीय नाती की दवा लेकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पहचान नगला पथू निवासी सुंदर लाल (65) के रूप मै हुई।