परिहार: जगदर हत्या कांड के विरोध में सड़क जाम, आश्वासन पर हटे ग्रामीण
परिहार थाना क्षेत्र के जगदर बाजार में शुक्रवार को हुई कुंज बिहारी महतो की चाकू गोदकर हत्या के विरोध में शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने परवाहा-लालबन्दी पथ को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से घंटों यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित लोग हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे परिहार थानाध्यक्ष पंकज यादव ने ग्रामी