चक्रधरपुर शहर के पम्प रोड स्थित सांसद जोबा माझी के आवास पहुंचकर बुधवार को ग्रामीण विकास प्रमंडल के नव पदस्थापित कार्यपालक अभियंता राजू मरांडी ने सिंहभूम की सांसद जोबा माझी व मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी से मुलाकात की। इस दौरान सांसद व विधायक को नव पदस्थापित कार्यपालक अभियंता ने फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।