विदिशा नगर: कांग्रेस का ‘सोशल मीडिया वॉरियर अभियान’ शुरू जिला कांग्रेस कार्यालय में की प्रेसवार्ता
कांग्रेस ने युवाओं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, लेखकों, ब्लॉगर्स और कलाकारों को पार्टी से जोड़ने के लिए बुधवार शाम 5बजे ‘सोशल मीडिया वॉरियर अभियान’ शुरू किया है। अभियान का उद्देश्य प्रभावशाली लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रियता बढ़ाना है। इसके तहत इच्छुक उम्मीदवार 15 जून तक गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।