सूरजपुर: 09 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को लेकर अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई
आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला न्यायालय सूरजपुर में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विनीता वार्नर ने की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत की सफलता में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक अधिवक्ता कम से कम एक सुलहनीय प्रकरण का निराकरण