बखिरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौराहे पर सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार बाइक ने संगठ निवासी सूरज (35) को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है