हज़ारीबाग: मटवारी कुम्हार टोली और कृष्णा नगर–शिवपुरी की कलश यात्राओं में शामिल हुए विधायक प्रदीप प्रसाद
हजारीबाग में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां शनिवार सुबह सात बजे से शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कलश यात्राओं में विधायक प्रदीप प्रसाद ने श्रद्धालुओं के साथ भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।