मुज़फ्फरनगर: चरथावल में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, जमकर चले लात-घूंसे और डंडे, CCTV में कैद हुई खौफनाक मारपीट, तीन घायल
जनपद मुज़फ्फरनगर के चरथावल कस्बे में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू किए। ओर कार्रवाई में जुट गई है।