मढ़ौरा: आदर्श मध्य विद्यालय असोईयां के रसोइया का हृदयघात से निधन, विद्यालय में शोकसभा
Marhaura, Saran | May 11, 2026 प्रखंड के आदर्श मध्य विधालय असोईयां के रसोईया पार्वती देवी का आकस्मिक निधन ह्रदय घात से हो गया जिससे बाद उक्त विधालय में शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा गया। इस संबंध में विधालय प्रधान जनार्दन सिंह ने सोमवार की सुबह दस बजे बताया कि उक्त रसोईया के निधन से पुरा विधालय परिवार शोकाकुल है और मृतक के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल था ।