ललितपुर: महिला ने विपक्षियों पर अपनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में की शिकायत
ललितपुर के थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जिलोनी निवासी महिला ने जिला अधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए विपक्षियों पर उसकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है महिला ने विपक्षियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है । पीड़िता ने जिला अधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों पर कार्यवाही की मांग की है।