चांदपुर: चांदपुर में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास नाले में एक युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
गुरुवार की सुबह करीब 8:00 लोगों को पता चला कि चांदपुर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा है। नाले में शव मिलने पर काफी लोग मौके पर पहुंच गए।पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।