खगौल: दानापुर के हाबसपुर डेरा में आपसी विवाद में युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित हाबसपुर डेरा गांव में दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद और मारपीट के दौरान एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 01 देशी कट्टा और 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में