खिरकिया: जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने खिरकिया व हरदा जिले के खरीदी केंद्रों का दौरा किया, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
Khirkiya, Harda | Apr 10, 2026 आज 10 अप्रैल शाम 6 बजे मोहन सांई ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अखबारों में 54 खरीदी केंद्रों पर खरीदी शुरू होने की खबरें प्रकाशित कराई गईं, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है। कई केंद्रों पर केवल औपचारिकता निभाते हुए कांटों की पूजा-अर्चना की जा रही है, मानो पहली बार खरीदी शुरू हो रही हो।