कटघोरा: कोरबा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा में हंगामा, जमीन कारोबारी और आयोजन समिति के सदस्यों के बीच बहस व हाथापाई भी हुई
Katghora, Korba | Mar 31, 2026 कोरबा जिले के ढपढप गांव में आयोजित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा के दौरान विवाद सामने आया है। रायपुर के जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल और आयोजन समिति के सदस्यों के बीच बहस हुई, इनके बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई थी।विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।