कर्वी: चित्रकूट के मंडौर में शराब ठेका आवंटन के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट कलेक्ट्रेट में सोमवार दोपहर 1 बजे मंडौर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शराब ठेका आवंटन का विरोध किया। एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने कहा कि दुकान खुलने से अराजकता बढ़ेगी और युवाओं पर बुरा असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने दबाव का आरोप भी लगाया। एडीएम ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।