कटंगी: कामठी: श्मशान घाट की भूमि पर जेसीबी चलने से ग्रामीण हुए लामबंद, अवैध अतिक्रमण का विरोध
जनपद पंचायत कटंगी के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत कामठी में श्मशान घाट की भूमि पर जेसीबी चलाकर अवैध तरीके से मेढ़ तैयार कर अतिक्रमण किया गया है। गांव के ही एक किसान पर यह आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। शनिवार की सुबह 09 बजे सरपंच प्रतिनिधि रविन्द्र कारसर्पे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्मशानघाट में एकत्रित हुए। वहीं जिस किसान पर अतिक्रमण करने का आरोप लगा