चूरू: जनगणना-2027 में चूरू जिले में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य प्रगति पर, प्रगणक कर रहे हैं
Churu, Churu | May 21, 2026 प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कल€टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले के 21 चार्ज क्षेत्रों में जनगणना-2027 के प्रथम चरण फमकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। जनगणना कार्य के तहत नियुक्त प्रगणक निर्धारित क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मकानों एवं परिवारों से संबंधित आवश्यक जानकारी संकलन कर रहे हैं।