तुलसीपुर: बढ़ती ठंड को देखते हुए तुलसीपुर नगर पंचायत ने रैन बसेरे की व्यवस्था की
तुलसीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि क्षेत्र में बढ़ रही ठंड को देखते हुए रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि थाना मोड़ के पास बनाए गए रैन बसेरे में महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है प्रयास किया जा रहा है कि ठंड में नगर व दूर दराज से आने वाले लोगों को कोई दिक्कत ना हो।