तुलसीपुर: लखौरी में ग्रामीणों को वन्य जीवों से बचाव के तरीकों के बारे में दी गई जानकारी
सोमवार शाम 5:00 बजे क्षेत्र में जागरूकता अभियान अंतर्गत मानव वन्यजीव संघर्ष बचाव जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत वन विभाग कर्मियों द्वारा भारत नेपाल सीमा वर्ती तुलसीपुर के वनरेंज सटे ग्राम लखौरी में ग्रामीणों को वन्य जीव से बचाव के तरीके के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। बच्चों को अकेले घर से बाहर न जाने देने को कहा गया।