तुलसीपुर: आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर के संस्थापक सप्ताह समारोह समापन में विधायक ने किया प्रतिभाग
मंगलवार दोपहर 3 बजे आज शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल संस्थापक सप्ताह समारोह कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड और इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड 2023 में गोल्ड मेडल जीतने वाले विद्यार्थियों को महंत मिथलेश नाथ एवं विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला द्वारा मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।